बुलंदशहर: पुरानी रंजिश में कुख्यात की पत्नी और बेटे पर बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर के अहमदगढ क्षेत्र के गांव हजरतपुर में दो पक्षों में वर्षों से चली आ रही रंजिश शनिवार की देर रात फिर मुखर हो गई। गांव के बाहर स्थित ट्यूवेल पर मौजूद कुख्‍यात मुकेश हजरतपुरिया की पत्‍नी और बेटे पर गोलियां बरसा दी गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को …

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर के अहमदगढ क्षेत्र के गांव हजरतपुर में दो पक्षों में वर्षों से चली आ रही रंजिश शनिवार की देर रात फिर मुखर हो गई। गांव के बाहर स्थित ट्यूवेल पर मौजूद कुख्‍यात मुकेश हजरतपुरिया की पत्‍नी और बेटे पर गोलियां बरसा दी गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

घायलों ने गांव के ही दूसरे पक्ष पर गोली मारने का आरोप लगाया है। मुकेश हजारतपुरिया की दो पत्नी हैं पहली संतोष और दूसरी आरती है। गोली आरती को लगी है और पहली पत्नी संतोष के बेटे रोबिन को लगी है। जानकारी के मपताबिक कुख्यात मुकेश हजरतपुरिया की पत्नी संतोष देवी और पुत्र रोबिन के साथ देर शाम गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल पर किसी काम से गए थे।

संतोष देवी का आरोप है कि खेतों से निकलकर तीन-चार लोग ट्यूवेल पर पहुंचे और गोली बरसा दी, दोनों मां-बेटे ने ट्यूबवेल में छिपकर जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े। जिन्हें देखकर आरोपित मौके से फरार हो गए। फायरिंग में रोबिन के कंधे में गोली जा धंसी जबकि संतोष देवी को एक गोली छूकर निकली है। रोबिन ने ही पुलिस को घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल संतोष देवी और रोबिन कुमार को अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

हजरतपुर में मां-बेटे को गोली लगी हैं, गांव के लोगों पर आरोप लगाया जा रहा है। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है, मुकेश हजरतपुरिया जेल में बंद है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध है, जांच की जा रही है, अभी तहरीर नहीं मिली है …बजरंग बली चौरसिया, एसपी देहात।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़े दो गुट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार