इटावा: इकदिल में विराट दंगल सम्पन्न, 51 हजार की झंडा कुश्ती बराबरी पर छूटी
इटावा, अमृत विचार l श्री विराट दंगल समिति इकदिल के तत्वावधान में दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया l दंगल में 51 हजार की झंडा कुश्ती राजेश दास हनुमान गढ़ी अयोध्या व मोहर सिंह टाईगर झांसी के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी l दंगल में आगरा, सहारनपुर, गोरखपुर, भिंड, फिरोजाबाद, जालौन आदि जिलों …
इटावा, अमृत विचार l श्री विराट दंगल समिति इकदिल के तत्वावधान में दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया l दंगल में 51 हजार की झंडा कुश्ती राजेश दास हनुमान गढ़ी अयोध्या व मोहर सिंह टाईगर झांसी के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी l दंगल में आगरा, सहारनपुर, गोरखपुर, भिंड, फिरोजाबाद, जालौन आदि जिलों के पहलवानों ने अपने अपने दांव पेच दिखायेl दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया l
प्रथम दिन भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत व चैयरमैन डॉ. सौरभ दीक्षित ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारम्भ कराया l समापन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रताप राजपूत व बढ़पुरा के ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत ने पहलवानों को पुरस्कृत किया l
इस मौके पर विराट दंगल समिति इकदिल के अध्यक्ष राजू राजपूत. दंगल अध्यक्ष रंजीत सिंह राठौर, हसन बाबू राजपूत ने अतिथियों का माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया l इस अवसर पर लेखराज तिवारी, सुनील टंडन एड., समाजसेवी एवं पत्रकार डॉ. सुशील सम्राट, रघुवीर सहाय गुप्ता, चिक्कुल आदि उपस्थिति रहे l खलीफा की भूमिका बाबा महावीर दास व मनोज कुमार पहलवान ने निभायी l
ये भी पढ़ें-काशीपुर: प्रीपेड मीटर रिचार्ज करने में उपभोक्ताओं के छूट रहे पसीने
