आगरा : ब्रिटिश लड़की ने गांव के लड़के से रचाई शादी, सोशल मीडिया से पनपा था प्यार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, आगरा। सात समंदर पार से एक ब्रिटिश युवती ने आगरा के गांव के लड़के के साथ सात फेरे लिए। युवती ने हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में शादी रचाई। परोहित ने सात वचन सुनाने पर उसने पति से उसे अग्रेजी में समझा और सभी रस्में निभाई। शनिवार की रात इन अनोखी शादी को देखने …

अमृत विचार, आगरा। सात समंदर पार से एक ब्रिटिश युवती ने आगरा के गांव के लड़के के साथ सात फेरे लिए। युवती ने हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में शादी रचाई। परोहित ने सात वचन सुनाने पर उसने पति से उसे अग्रेजी में समझा और सभी रस्में निभाई। शनिवार की रात इन अनोखी शादी को देखने के लिए गांव में लोगों का हुजूम भी दिखाई पड़ा। युवती इंग्लैंड की रहने वाली है। उसका नाम हैना हॉबिट है। जबकि दुल्हा आगरा के बमरौली कटरा के गाड़ का नगला गांव का रहने वाला है। अब उनकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेंड हो रहा है।

बता दें कि वैश्विक महामारी के दौरान लगा देशव्यापी लॉकडाउन के लिए दोनों की जान पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी। करीब तीन साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया है। इस दौरान युवती ने कहा कि मुझे भारतीय रीति-रिवाज बहुत अच्छे लगते हैं और वह उनसे प्रभावित हैं।

वह हिंदी सीखने की भी कोशिश कर रही है। वहीं पालेंद्र सिंह आगरा की प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान उन्होंनले सोशल मीडिया ऐप पर अपने पॉडकास्ट शेयर किया करता था। उसी दौरान मैनचेस्टर की युवती हैना (नर्स) के संपर्क में आया। इसके बाद एक दूसरे के धर्म से जुड़े विचार शेयर होने लगे।

यह भी पढ़ें: आगरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्राला से टकराई डबल डेकर बस, दो की मौत, कई घायल

संबंधित समाचार