लखनऊ में सरकारी स्कूल के बच्चों से मिली प्रियंका चोपड़ा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी में सोमवार को फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सरकारी स्कूल के बच्चों से मुलाकात की। संस्था यूनिसेफ के कार्यक्रम के लिए दो दिन के दौरे पर प्रियंका चोपड़ा लखनऊ में हैं। सोमवार को उन्होंने स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार के बारे में जानकारी ली। वह सबसे पहले वह …

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी में सोमवार को फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सरकारी स्कूल के बच्चों से मुलाकात की। संस्था यूनिसेफ के कार्यक्रम के लिए दो दिन के दौरे पर प्रियंका चोपड़ा लखनऊ में हैं। सोमवार को उन्होंने स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार के बारे में जानकारी ली।

वह सबसे पहले वह सुबह बिजनौर और औरंगाबाद प्राथमिक विद्यालय में शामिल हुईं। यहां उन्होंने बच्चों से शैक्षिक गुणवत्ता की बात करते हुए स्कूल में सुविधाओं कि जानकारी ली। इसके बाद निगोहां के लालपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं और बच्चों के पोषण आहार के बारे में जानकारी ली।

एक्ट्रेस में वहां उपस्थित स्कूली छात्र छात्राओं से मिलकर उनसे बात की और बच्चों के साथ सेल्फी लेती भी नजर आईं। इसके बाद एक्ट्रेस यूनिसेफ द्वारा आयोजित सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ के ग्लोबल गुडविल की एम्बेसडर है।

साल 2016 में यूनिसेफ ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को नए गुडविल एंबेसडर के रूप में नियुक्ति किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस राजधानी के बड़े चौराहे 1090 पर भी जाकर वहां की गतिविधियों का देखेगी। वहीं मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में 1 सपोर्ट सेंटर 181 आशा केंद्र के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें:- सफलता : यूजीसी-नेट जेआरएफ परीक्षा के परिणामों में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं का परचम

संबंधित समाचार