NEET- UG 2023 परीक्षा के तारीखों की घोषणा NTA जल्द करेगी, जानिए कैसे करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2023 ) की परीक्षा तिथि की घोषणा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द जारी करेगी। परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट पाने के लिए नीट की आधिकारिक वेबसाइट www.neet.nic.in चेक करते रहें। अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक उम्मीद है कि NEET UG 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया मार्च, …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2023 ) की परीक्षा तिथि की घोषणा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द जारी करेगी। परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट पाने के लिए नीट की आधिकारिक वेबसाइट www.neet.nic.in चेक करते रहें।

अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक उम्मीद है कि NEET UG 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया मार्च, 2023 में शुरू हो जाएगी। NEET प्रवेश परीक्षा के जरिए आप भारत के किसी भी मेडिकल कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं।

इस साल, नीट की परीक्षा 17 जुलाई को हुई। जिसमें करीब 18 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा ( NEET- UG ) कुल 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

NEET UG 2023 के लिए कैसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीट की आधिकारिक वेबसाइट www.neet.nic.in (http://www.neet.nic.in/) पर जाएं।
होमपेज पर ओपन होने के बाद नीट यूजी 2023 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
जिसके बाद आवेदन पत्र भरें।
आवेदन पत्र ठीक से भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें।
जिसके बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

ये भी पढ़ें : MPBSE: आ गई मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं-12वीं की एग्जाम डेट, जानें तारीख

संबंधित समाचार