मुरादाबाद: नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान पर डॉ. आशी सम्मानित
मुरादाबाद, अमृत विचार। सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान की वाइस चेयरपर्सन डॉ आशी खुराना को नोएडा में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में 29 देशों की महिला नेत्र चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। इसमें डॉ आशीष खुराना को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था। नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान की वाइस चेयरपर्सन डॉ आशी खुराना को नोएडा में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में 29 देशों की महिला नेत्र चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। इसमें डॉ आशीष खुराना को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था। नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी योगदान देने के लिए सम्मानित भी किया गया।
वूमेन ऑफथेलमिक संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ आशी खुराना ने कैटरेक्ट सर्जरी ऑकुलर सरफेस एवं कॉर्निया आदि विषयों पर पैनलिस्ट सेशन लिए और तीन शोध पेपर प्रस्तुत किए।
वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. पंकज दर्पण को उत्तराखंड में सम्मानित
जिले के वरिष्ठ रंगकर्मी और विख्यात रामलीला निर्देशक डॉ. पंकज दर्पण अग्रवाल का उत्तराखंड के रामनगर स्थित हनुमान धाम में सम्मान हुआ। यह सम्मान उनके निर्देशन में होने वाली कार्तिकेय संस्था की 10 दिवसीय रामलीला के समापन पर मिला। उत्तराखंड रामलीला महासंघ के अध्यक्ष गुलशन कुमार एवम उत्तराखंड के दायित्वधारी हरीश दानू ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मान चिह्न और नकद राशि भेंट की। उन्होंने कहा डा. पंकज ने रामलीला की जो सुगंध बिखेरी है, उसकी ख्याति लंबे समय समय तक उत्तराखंड में रहेगी।
ये भी पढ़ें:- श्रीलंका में मछली पकड़ने के जहाज से 300 किलो हेरोइन जब्त, 10 संदिग्ध गिरफ्तार
