चित्रकूट: संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट। एक विवाहिता की संदिग्धवस्था में मौत हो गई। भाई का आरोप है कि उसके ससुरालीजनों ने दहेज के लिए हत्या की है और उन लोगों को उसकी मौत की जानकारी भी नहीं दी है। उसकी तहरीर पर पति और अन्य ससुरालीजनों पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। राजापुर अंतर्गत गोबरउल निवासी …

चित्रकूट। एक विवाहिता की संदिग्धवस्था में मौत हो गई। भाई का आरोप है कि उसके ससुरालीजनों ने दहेज के लिए हत्या की है और उन लोगों को उसकी मौत की जानकारी भी नहीं दी है। उसकी तहरीर पर पति और अन्य ससुरालीजनों पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

राजापुर अंतर्गत गोबरउल निवासी संजय तिवारी ने बताया कि उसकी बहन निहारिका की शादी लौरी थाना रैपुरा में हुई थी। उसकी सात नवंबर को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसने आरोप लगाया कि उसके ससुरालवालों ने फांसी लगाकर मार डाला है। बहन की मौत की जानकारी भी मायके में नहीं दी।

पड़ोसियों से पता चला तो वे लोग वहां पहुंचे। जब वे वहां पहुंचे तो पाया कि ससुराली उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। संजय ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी बहन की हत्या की गई है। बताया कि बहन अक्सर ससुरालीजनों की प्रताड़ना की बातें बताती थी। एसओ ने बताया कि भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अमरोहा: खौलती दाल के भगोने में गिरकर मासूम की मौत

संबंधित समाचार