शाहजहांपुर: झाड़फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर(जैतीपुर), अमृत विचार। झाड़फूड़ कराने के बहाने कमरे में लेकर पहुंचे तांत्रिक ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर महिला ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है। मीरानपुर कटरा के एक …
शाहजहांपुर(जैतीपुर), अमृत विचार। झाड़फूड़ कराने के बहाने कमरे में लेकर पहुंचे तांत्रिक ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर महिला ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है।
मीरानपुर कटरा के एक मोहल्ले निवासी 40 वर्षीय महिला बीमार चल रही है। मंगलवार रात करीब आठ बजे गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव घसा कल्याणपुर निवासी तांत्रिक रनवीर के पास झाड़-फूंक कराने गई थी। जहां तांत्रिक ने उसके बेटे को बाहर बैठा दिया और महिला को अपने साथ कुटिया में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने महिला को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद महिला बाहर निकली और बेटे के साथ थाना गढ़िया रंगीन पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाते हुए तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजय राजपूत ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और आरोपी की तलाश कर जल्द ही जेल भेजा जाएगा।
