बरेली: नगर निगम के 80 वार्डों समेत अन्य के आरक्षण की सूची शासन को भेजी
बरेली, अमृत विचार। निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच जिला प्रशासन ने नगर निगम के 80 वार्डों के साथ चार नगर पालिकाओं और 15 नगर पंचायतों के वार्डों के आरक्षण की सूची शासन को भेज दी है। चक्रानुक्रम प्रक्रिया के अनुसार इस बार वार्डों का आरक्षण तैयार किया गया है। यह भी पढ़ें- बरेली-बदायूं समेत …
बरेली, अमृत विचार। निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच जिला प्रशासन ने नगर निगम के 80 वार्डों के साथ चार नगर पालिकाओं और 15 नगर पंचायतों के वार्डों के आरक्षण की सूची शासन को भेज दी है। चक्रानुक्रम प्रक्रिया के अनुसार इस बार वार्डों का आरक्षण तैयार किया गया है।
यह भी पढ़ें- बरेली-बदायूं समेत 18 जनपदों से 50 हजार क्विंटल बाजरा खरीदेगी सरकार
शासन से निर्देश मिलते ही जिला स्तर पर समस्त वार्डों के आरक्षण की सूचियां सार्वजनिक की जाएंगी। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने बताया कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों से आरक्षण की सूचियां मिल गई हैं। उनकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी। शासन के निर्देश पर आरक्षण घोषित होगा।
वहीं, चक्रानुक्रम प्रक्रिया के अनुसार तैयार किए गए आरक्षण ने उन दावेदारों को झटका दिया है जो 2017 के आरक्षण के अनुसार दावेदारी की तैयारी कर रहे थे। शासन के निर्देश पर चक्रानुक्रम प्रकिया से आरक्षण बनाए जाने से राजनैतिक दलों के सामने प्रत्याशियों को उतारने भी दिक्कत आएगी। 9 नवंबर तक आरक्षण घोषित होने की चर्चा अभी से शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- बरेली: किसानों को मिली बड़ी राहत, 20 हजार खातों में आज पहुंचेगे 6 करोड़ रुपए
