प्रयागराज : अब्बास अंसारी से ईडी कर रही पूछताछ, मिली चौंकाने वाली जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रयागराज। जिले में बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी से ईडी लगातार पूछताछ कर रही है। इस दौरान ईडी को चौका देने वाली जानकारी मिली है। अब्बास अंसारी के नाम से आठ अलग-अलग बैंको में खाते हैं। यह जानकारी पूछताछ के दौरान ईडी को मिली है। बता दें कि, ईडी को अब …

अमृत विचार, प्रयागराज। जिले में बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी से ईडी लगातार पूछताछ कर रही है। इस दौरान ईडी को चौका देने वाली जानकारी मिली है। अब्बास अंसारी के नाम से आठ अलग-अलग बैंको में खाते हैं। यह जानकारी पूछताछ के दौरान ईडी को मिली है।

बता दें कि, ईडी को अब तक अब्बास के बैंक खातों के जरिए लाखों के लेनदेन की जानकारी मिली है, जो बेहद अहम है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बैंकों में लेन-देन के मामलों में कई सफेदपोश भी शामिल है। सूत्रों की मानें तो, पूर्वांचल के एक सांसद के नाम से भी अब्बास के बैंक खाते में लेनदेन किया गया है। इसके अलावा इन खातों में कई बिल्डर्स और बड़े कारोबारियों ने भी लेन-देन किया है।

हालांकि, जल्द ही ईडी सफेदपोश और बिल्डर्स को भी बयान के लिए बुला सकती है। बता दें कि कुछ दिन पहले गाजीपुर जिला कारागार से ईडी की टीम ने माफिया मुख्तार अंसारी के फंड मैनेजर के रूप में जाने-जाने वाले साले शरजील रजा उर्फ आतिफ रजा को हिरासत में ले लिया था।

इसके बाद ईडी ने अचानक गाजीपुर जिला कारागार में अन्य लोगों से पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो, शरजील रजा को हिरासत में लेकर ईडी की टीम प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। जबकि, सीजेएम कोर्ट से शरजील रजा की जमानत हुई थी. जेल से रिहा से पहले ही ईडी ने जेल में पहुंच कर उसे हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें:- अब्बास अंसारी को सपा के नेता बताकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?

संबंधित समाचार