Bigg Boss: खिल रहे निमृत और अब्दु के बीच प्यार के फूल, सुम्बुल और शालिन में तकरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुबंई। बिग बॉस 16 के घर में निमृत और अब्दु के बीच ब्यूटीफुल बांड देखने को मिल रहा है। दोनों की दोस्ती बेहद कमाल की लग रही है। बिग बॉस 16 के मेकर्स ने नए एपिसोड का प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें अब्दु रोजिक और निमृत कौर की खास दोस्ती देखने को मिलने वाली …

मुबंई। बिग बॉस 16 के घर में निमृत और अब्दु के बीच ब्यूटीफुल बांड देखने को मिल रहा है। दोनों की दोस्ती बेहद कमाल की लग रही है। बिग बॉस 16 के मेकर्स ने नए एपिसोड का प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें अब्दु रोजिक और निमृत कौर की खास दोस्ती देखने को मिलने वाली है। अपकमिंग एपिसोड में दोनों के बीच खूबसूरत बांडिंग नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें:-रवि किशन ने ‘महादेव का गोरखपुर’ की शूटिंग की शुरू, फिल्म की फर्स्ट लुक जारी

अब्दु ने बोला मिस यू
वीडियो में अब्दु, निमृत से फोन कॉल पर बात करते दिखाई दे रहें हैं। अब्दु, निमृत से पहले पूछते हैं हाऊ आर यू। जवाब में गुड आता है। फिर निमृत पूछती दिखाई दे रही हैं कि हाऊ आर यू अब्दु। जवाब में अब्दु ने कहा आई एम गुड ऐंड आई मिस यू। आई मिस यू मोर।

कपल डांस
प्रोमो वीडियो में अब्दु और निमृत दोनों एक दूसरे को लव हग करते नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों ने कपल डांस भी करते दिख रहे हैं। यही नहीं अब्दु ने निमृत को फ्लावर भी देते दिख रहे हैं।

शालिन-सुम्बुल में तकरार
एक ओर जहां अब्दु और निमृत के बीच प्यार के फूल खिल रहे हैं वहीं दूसरी ओर आने वाले एपिसोड में सुम्बुल और शालिन के बीच तकरार होते नजर आ रहा है। सुम्बुल ये कहते सुनाई दे रहीं हैं कि जब बात सुंबुल और टीना की आती है तो शालिन चुप क्यों हो जाता है। सुंबुल का साइड नहीं लेता। तो वहीं शालिन कहते हैं वह यहां किसी का साइड लेने नहीं आए हैं।

ये भी पढ़ें:-दबंग 4 अरबाज खान के बेहद करीब, प्यार-दिल और मेहनत के साथ बनाना चाहते हैं फिल्म

 

संबंधित समाचार