गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 14 किलो गांजा व नकदी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 किलोग्राम गांजा और 1.10 लाख रुपये नकद बरामद किया है। सेक्टर-24 थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार को बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोमवार की रात पुलिस दल ने …

गौतम बुद्ध नगर। यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 किलोग्राम गांजा और 1.10 लाख रुपये नकद बरामद किया है। सेक्टर-24 थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार को बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोमवार की रात पुलिस दल ने सेक्टर-56 के पास से अमान तथा रविशंकर उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक स्विफ्ट कार में रखा करीब 14 किलो गांजा और 1,10,000 रुपये नकद बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर गांजा की आपूर्ति करते हैं। कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी नॉलेज पार्क थाना और सूरजपुर थाने में वांछित थे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें:-मुंबई में लूट करने वाले दो आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार बैंककर्मी की थी 11 लाख की लूट

संबंधित समाचार