मुरादाबाद : व्हाट्सएप कॉल पर खंड शिक्षाधिकारी को मिली अपहरण की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
मुरादाबाद,अमृत विचार। कम्पोजिट ग्रांट व्यय में वित्तिय अनियमितता की जांच कर रहे बिलारी के खंड शिक्षा अधिकारी को व्हाट्सएप कॉल पर धमकी दी गई है। जांच से हाथ खींचने की धमकी देते हुए अज्ञात आरोपी ने खंड शिक्षा अधिकारी का अपहरण व उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी से सहमे …
मुरादाबाद,अमृत विचार। कम्पोजिट ग्रांट व्यय में वित्तिय अनियमितता की जांच कर रहे बिलारी के खंड शिक्षा अधिकारी को व्हाट्सएप कॉल पर धमकी दी गई है। जांच से हाथ खींचने की धमकी देते हुए अज्ञात आरोपी ने खंड शिक्षा अधिकारी का अपहरण व उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी से सहमे खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर अभियोग दर्ज करते हुए बिलारी पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
खंड शिक्षा अधिकारी मोहित कुमार के मुताबिक बिलारी में संचालित संविलियन विद्यालय कन्या बिलारी की प्रधानाध्यापिका अतिरेश कुमारी द्वारा कम्पोजिट ग्राण्ट व्यय में वित्तीय अनियमितता करने के संदेह में जांच विभागीय जाँच चल रही है। प्रथमदृष्टया जांच वित्तीय अनियमितता मिली है। सरकारी धन का बंदरबांट करने की पुष्टि भी हुई है। उक्त विद्यालय में नवीन भवन का निर्माण कार्य होना है। 11 अक्टॅूबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर अतिरेश कुमारी को भवन निर्माण प्रारम्भ कराने के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बुलाया गया।
प्रधानाध्यापिका अपने पति राकेश कुमार के साथ कार्यालय आईं। खंड शिक्षा अधिकारी ने निर्माण कार्य शुरू न होने का कारण पूछा। सवाल से प्रधानाध्यापिका के पति राकेश कुमार भड़क गए। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी के साथ अभद्रता की। खंड शिक्षा अधिकारी ने आपबीती उच्चाधिकारियों को बताई। 11 अक्टूबर को उनके मोबाइल फोन के व्हाटसअप पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने काल किया। खुद को रघुनाथ निवासी खटीमा बताते हुए आरोपी ने अतिरेश कुमारी के खिलाफ चल रही जांच बंद करने की धमकी दी। अभद्रता करते हुए आरोपी ने सपरिवार किडनेप करने व जान से मारने की धमकी दी।एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद के मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह को हटाने की मांग, सपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
