बहराइच: बीज की दुकानों पर अधिकारियों ने की छापेमारी, तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित
बहराइच। जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने मंगलवार को जिले के छह तहसीलों में संचालित खाद की दुकानों पर छापेमारी की।अनियमितता मिलने पर तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जबकि चार नमूना जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों की टीम द्वारा बीज की दुकानों पर छापेमारी को लेकर दुकान संचालकों में हड़कंप …
बहराइच। जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने मंगलवार को जिले के छह तहसीलों में संचालित खाद की दुकानों पर छापेमारी की।अनियमितता मिलने पर तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जबकि चार नमूना जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों की टीम द्वारा बीज की दुकानों पर छापेमारी को लेकर दुकान संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
जिले में इस समय खेतों में चना, मटर, सरसो और अन्य फसलों की बोआई का कार्य चल रहा है। ऐसे में किसानों को बेहतर बीज मिले, इसके लिए शासन ने दुकानों पर छापेमारी के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने तीन टीमें गठित कर छापे मारी के निर्देश दिए। मंगलवार को उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने कैसरगंज और महसी में संचालित बीज की दुकानों पर छापा मारा।
जबकि जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने नानपारा और मिहिपुरवा तहसील, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी उदयशंकर सिंह ने पयागपुर और सदर तहसील में संचालित बीज की दुकानों की जांच की। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कुल 65 दुकानों पर जांच की गई। अनियमितता मिलने पर अजय वर्मा बीज भंडार रूपईडीहा, जनता बीज भंडार मिहिपुरवा और श्री धनागा शीड्स प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
जबकि वर्मा किसान सेवा केंद्र बाबागंज, अफजल ट्रेडर्स जमुनहा, श्री श्याम बीज भंडार और श्री गणपत एग्रो बीज भंडार मिहिपुरवा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नोटिस का जवाब न मिलने पर निलंबन की कार्यवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि निरंतर छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: चोरों के साथ साठ-गांठ के आरोप में छह पुलिसकर्मी निलंबित
