संभल: डेंगू बुखार से पीड़ित महिला की मौत, उपचार के लिए जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
संभल/ओबरी, अमृत विचार। डेंगू से पीड़ित महिला की हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। महिला करीब एक सप्ताह से बीमार थी और उसका उपचार चल रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार को शव को सुपुर्द-ए खाक …
संभल/ओबरी, अमृत विचार। डेंगू से पीड़ित महिला की हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। महिला करीब एक सप्ताह से बीमार थी और उसका उपचार चल रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार को शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया।
संभल तहसील क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी इफरत जहां पत्नी शाहनवाज हुसैन करीब एक सप्ताह पहले बीमार हुई थी। तेज बुखार आने पर परिजनों ने स्थानीय स्तर पर उसका उपचार कराना शुरू कर दिया। हालात में सुधार न होने पर परिजन सोमवार को उसे मुरादाबाद लेकर गए।
एक अस्पताल में जांच कराने पर महिला को डेंगू की पुष्टि हुई। प्लेटलेट्स गिरकर 0.35 रह गई। महिला की गंभीर हालत देख डाक्टरों ने दिल्ली ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर दिल्ली जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
डेंगू की रोकथाम के सवाल पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरन्नुमजहां का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। हालांकि हरसिंहपुर गांव में शिविर नहीं लगा था। यदि मरीज असमोली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा और उसकी जांच नहीं कराई गई तो यह गंभीर विषय है। इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- बांदा: नवागंतुक डीएम बोलीं- योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता
