बहराइच: भ्रष्टाचार के खिलाफ AAP ने चलाया ”गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ” अभियान
बहराइच, मोतीपुर। आम आदमी पार्टी के आवाहन पर मिहींपुरवा में स्टेट बैंक शाखा कुडवा से भ्रष्टाचार रूपी गन्दगी के खिलाफ पदयात्रा नगर क्षेत्र में निकाली गई। पदयात्रा नगर भ्रमण कर समाप्त हुई। पदयात्रा के आयोजक विधानसभा बलहा अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य जागरुकता व स्वच्छता की भावना को जागृत करना …
बहराइच, मोतीपुर। आम आदमी पार्टी के आवाहन पर मिहींपुरवा में स्टेट बैंक शाखा कुडवा से भ्रष्टाचार रूपी गन्दगी के खिलाफ पदयात्रा नगर क्षेत्र में निकाली गई। पदयात्रा नगर भ्रमण कर समाप्त हुई। पदयात्रा के आयोजक विधानसभा बलहा अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य जागरुकता व स्वच्छता की भावना को जागृत करना है। बहुत ही खराब व्यवस्था के चलते शहर के आस पास डेंगू का भी प्रकोप बढ़ा हुआ है।
सड़क पर पद यात्रा करते कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय एवं वंदेमातरम जयघोष के साथ आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उत्तर प्रदेश में कुशासन व्यवस्था को खत्म करने की बात कही। आम आदमी पार्टी से नगर पंचायत मिहींपुरवा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजकुमार वर्मा उर्फ रामू समर्थकों के साथ इस यात्रा में शामिल हुए। राजकुमार ने बताया नगर निकाय के चुनाव को आम आदमी पार्टी मज़बूती से लड़ेगी।
आम आदमी पार्टी द्वारा गंदगी हटाओ-झाड़ू चलाओ यात्रा को जनता का काफी समर्थन भी मिल है। जिसका उद्देश्य स्वच्छता को लेकर जागरुकता फैलाना है। आज प्रदेश न केवल स्वच्छता को ही नहीं अपितु संपूर्ण जनमानस के साथ अत्याचार, भ्रष्टाचार, भुखमरी, बेरोजगारी को जड़ से समाप्त करना ही अभियान का मूल उद्देश्य है।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी से पूर्व विधायक प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण सोनकर,सतीश कुशवाहा, सुशील मौर्य, रमेश चौहान, रामप्रवेश यादव, राकेश, उमेश विश्वकर्मा,अमृत लाल मौर्य, शिव कुमार वर्मा, जमाली, अवधेश वर्मा, श्रवण वर्मा, विश्राम, करन लोधी, राकेश लोधी, सतीश राजपूत, आलोक मिश्रा, पवन रावत आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: बीज की दुकानों पर अधिकारियों ने की छापेमारी, तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित
