बरेली: बकरीद को लेकर जिले में अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बकरीद को लेकर डीजीपी ने सभी जिलों के एसएसपी को पत्र भेजकर अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया है। पुलिस को संवेदनशील इलाकों में नजर रखकर किसी भी हाल में गोवंश की कुर्बानी न हो पाए इसके लिए भी खास दिशा- निर्देश दिए गए हैं। वहीं, इस बार खुले में कुर्बानी पर …

बरेली, अमृत विचार। बकरीद को लेकर डीजीपी ने सभी जिलों के एसएसपी को पत्र भेजकर अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया है। पुलिस को संवेदनशील इलाकों में नजर रखकर किसी भी हाल में गोवंश की कुर्बानी न हो पाए इसके लिए भी खास दिशा- निर्देश दिए गए हैं। वहीं, इस बार खुले में कुर्बानी पर रोक रहेगी। ईद की नमाज के लोग सामूहिक रूप से जमा न हो पाएं इसके लिए मस्जिद और ईदगाह पर पुलिस का पहरा रहेगा।

इस बार 1 अगस्त को बकरीद का त्यौहार है। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोग अपने घरों में बकरे की कुर्बानी कराते है। कई बार खुले में कुर्बानी कराने को लेकर जिले में विवाद भी हो चुका है। इसके लेकर प्रदेश के डीजीपी एचसी अवस्थी ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को पत्र भेजकर अलर्ट जारी किया है। ईद उल अजहा मुसलमानों के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस साल कोरोना संकट और सावन के महीने को देखते योगी सरकार ने बकरीद और जानवरों की कुर्बानी के लिए गाइडलाइन जारी की है।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि किसी भी हाल में धार्मिक स्थल में सामूहिक रूप से भीड़ न हो पाए। कुर्बानी के दौरान गोवंश की हत्या से कई बार पहले भी सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हुआ है। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखा जाना चाहिए कि कही भी गोवंशीय की कुर्बानी नहीं हो पाए। क्षेत्राधिकारी और थाना अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि छोटी सी छोटी घटना को गंभीरता से लें।

पिछले साल यदि कहीं भी कुर्बानी को लेकर विवाद पैदा हुआ हो तो उसक समय से निस्ताण कर दिया जाए। मिश्रित आबादी और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से नजर रखने का कहा गया है। यूपी-112 के बाहन भी बकरीद के मौके पर संवेदनशील इलाकों में नजर रखेंगे। नमाज के समय ईदगाह और मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। लोग प्रशासन की गाइडलाइन के हिसाब से ही नमाज अदा कर सकेंगे।

सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की नजर
बकरीद के त्योहार पर जारी किए गए अर्लट पर पुलिस लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक करेगी। इसके साथ ही एसएसपी ने पुलिस को सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए रखने के निर्देश जारी किए है। भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी की अफवाहों से इलाके में तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है।

पुलिस को बकरीद के मौके पर अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। खुराफाती पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही एलआईयू को भी सक्रिय रहने के लिए कहा गया है। – शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी

संबंधित समाचार