संभल: फंदे पर झूली महिला, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। फंदे पर झूली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला को फंदे पर लटकता देख ससुरालियों में हड़कंप मच गया। मायके वालों के आने से पहले ही ससुराली फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। बाद में पहुंची पुलिस ने …

संभल, अमृत विचार। फंदे पर झूली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला को फंदे पर लटकता देख ससुरालियों में हड़कंप मच गया। मायके वालों के आने से पहले ही ससुराली फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। बाद में पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारा और मायके वालों को समझाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मामला कैला देवी थाना क्षेत्र के ग्राम कैलमुड़ी का है। यहां पर रहने वाले हरज्ञान सिंह का विवाह ढ़ाई साल पहले अमरोहा जिले के थाना आदमपुर के ग्राम तलावड़ा निवासी रघुराज की बेटी शिव धारा के साथ हुआ था। दोनों के एक साल की बेटी काव्या है। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह शिवधारा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

परिजन जब सुबह कमरे में पहुंचे तो उसका शव लटकता देख उनकी चीख निकल गई। शोर-शराबा होने पर पड़ोसी भी मौके पर आ गए। बताते हैं कि इसके बाद ससुराली शव लटकता हुआ छोड़कर फरार हो गए। पड़ोसियों ने मायके वालों को सूचना दी तो रोते-बिलखते वह भी मौके पर आ गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। पिता रघुराज ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस व नायब तहसीलदार भी मौके पर आ गए। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मायके वालों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: छह लाख पशुओं को लगाया जाएगा एफएमडी का टीका

संबंधित समाचार