मुरादाबाद: 75 फीसदी उपस्थिति नहीं होने पर छात्रवृत्ति आवेदन होगा निरस्त
मुरादाबाद, अमृत विचार। यूपी दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए शासन की ओर से इस बार शिक्षण संस्थानों को सख्त हिदायत दी गई है। किसी संस्थान में 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थी का छात्रवृत्ति आवेदन कराया तो संबंधित संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अक्टूबर की बजाय दिसंबर में …
मुरादाबाद, अमृत विचार। यूपी दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए शासन की ओर से इस बार शिक्षण संस्थानों को सख्त हिदायत दी गई है। किसी संस्थान में 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थी का छात्रवृत्ति आवेदन कराया तो संबंधित संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अक्टूबर की बजाय दिसंबर में छात्रवृत्ति का वितरण होगा।
- शासन ने छात्रवृत्ति वितरण प्रणाली में किया बदवाल
- सोमवार से शिक्षण संस्थानों के स्तर से शुरू होगी आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया
समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बताया कि सोमवार से विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक ही निर्धारित है। इसके बाद छात्रवृत्ति की वेबसाइट बंद हो जाएगी। बताया कि शासन की मंशा है कि दिसंबर में ही छात्रवृत्ति वितरण कराया जाए।
कहा कि जिन छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है, उनके आवेदन पत्रों को नियमानुसार किसी भी परिस्थितियों में अग्रसारित नहीं किए जाएंगा। वहीं जिन विद्यालयों की ओर से अग्रसारित किया जाएगा, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि कोरोना काल में शिक्षण संस्थान दो साल बंद रहे। ऐसे में शासन ने नियमानुसार छात्रवृत्ति के आवेदन का सत्यापन करने के निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: युवती से दुष्कर्म के मामले में युवक समेत चार पर केस
