लखनऊ: साहिबजादा द्वार और माता गुजरी मार्ग की बदलेगी तस्वीर, मेयर और उप मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार। 553 वें प्रकाश पर्व पर लखनऊ में स्थित विश्व के प्रथम ऐतिहासिक साहिबजादा पार्क और माता गुजरी मार्ग की जल्द ही तस्वीर बदलेगी। मेयर संयुक्ता भाटिया व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नारियल तोड़कर इसका शिलान्यास कर दिया है। ज्ञात हो कि महापौर संयुक्ता भाटिया के नेतृत्व में नगर निगम ने गुरु …

लखनऊ अमृत विचार। 553 वें प्रकाश पर्व पर लखनऊ में स्थित विश्व के प्रथम ऐतिहासिक साहिबजादा पार्क और माता गुजरी मार्ग की जल्द ही तस्वीर बदलेगी। मेयर संयुक्ता भाटिया व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नारियल तोड़कर इसका शिलान्यास कर दिया है। ज्ञात हो कि महापौर संयुक्ता भाटिया के नेतृत्व में नगर निगम ने गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के अतुल्य बलिदान को नमन करते हुए उनकी शहादत को अगली पीढ़ी तक स्मरण कराने के उद्देश्य से राष्ट्र का प्रथम साहिबजादा पार्क बनाने की घोषणा की थी। महापौर के प्रयास से साहिबजादो के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने भी मुख्यमंत्री आवास पर चार साहिबजादा दिवस मनाया था।
चार शहीबजादों के इस अदम्य साहस और त्याग को इतिहास में उचित स्थान दिलाने के ही उद्देश्य से लखनऊ में आलमबाग स्थित गुरुद्वारा के समक्ष जमीन पर प्रथम साहिबजादा पार्क बनाने का निर्णय महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा सिख समाज की मांग पर लिया गया था। लेकिन वह जमीन रेलवे की होने के कारण नगर निगम उसमे निर्माण कराने में असमर्थ था। महापौर के अथक प्रयास से रेलवे के अधिकारियों से कई स्तर की वार्ता के बाद रेलवे और नगर निगम के मध्य MOU हस्ताक्षरित हुआ जिसके तहत अब उक्त स्थल पर नगर निगम पार्क बनाएगा। जिसका शुभारंभ आज गुरु नानकदेव के 553वें प्रकाश पर्व पर किया गया।

ये भी पढ़े:- लखनऊ में डेंगू का कहर, फिर मिले 41 मरीज, 12 घरों को नोटिस

संबंधित समाचार