आगरा: आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। जिले में बुधवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और सुबह करीब चार बजे से बारिश होने लगी। गरज-चमक के साथ एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। इस दौरान पिनाहट ब्लॉक के गांव पुरा सुताहरी में आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर काम कर रहे तीन लोग झुलस गए। परिजनों ने …

आगरा, अमृत विचार। जिले में बुधवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और सुबह करीब चार बजे से बारिश होने लगी। गरज-चमक के साथ एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। इस दौरान पिनाहट ब्लॉक के गांव पुरा सुताहरी में आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर काम कर रहे तीन लोग झुलस गए। परिजनों ने तीनों को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

सुबह तड़के करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी होती रही। सुबह करीब छह बजे बूंदाबांदी थम गई, लेकिन बादल छाए रहे। बारिश के बाद पिनाहट क्षेत्र के गांव पुरा सुताहरी में बुधवार सुबह आकाशीय बिजली गिरी। इससे खेत में काम कर रहे मोहन सिंह (उम्र 60) और उनके दोनों पुत्र हरिओम और भगवान दास झुलस गए। तीनों ताराचंद के खेत में आलू की फसल में काम कर रहे थे। आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे पिता और दोनों पुत्रों को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें-बरेली: मौसम ने बदली करवट, ठंड ने दी दस्तक, लापरवाही पड़ सकती है भारी, रहें सावधान

संबंधित समाचार