बहराइच: शिकार की तलाश में घर में घुस गया विशालकाय मगरमच्छ, वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, नानपारा/ बहराइच। नानपारा रेंज के ईटहा गांव में देर रात एक ग्रामीण के मकान में शिकार की तलाश में मगरमच्छ घुस गया। इसके बाद वह कमरे में जाकर बैठ गया। वह शिकार के लिए मौका खोजने लगा। तब तक परिवार के लोगों को जानकारी हुई। सभी ने भागकर जान बचाई। सूचना के घंटों …

अमृत विचार, नानपारा/ बहराइच। नानपारा रेंज के ईटहा गांव में देर रात एक ग्रामीण के मकान में शिकार की तलाश में मगरमच्छ घुस गया। इसके बाद वह कमरे में जाकर बैठ गया। वह शिकार के लिए मौका खोजने लगा। तब तक परिवार के लोगों को जानकारी हुई। सभी ने भागकर जान बचाई। सूचना के घंटों बाद पहुंचे वन कर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ कर उसे सरयू नदी में छोड़ दिया है।

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा वन रेंज के ग्राम पंचायत इटहा के मजरा जोलहनपुरवा गांव में रमजान के घर मंगलवार की रात एक पांच फिट लंबा मगरमच्छ घुस आया। जब वह कमरे में चला गया, तब परिवार के लोगों ने समझदारी दिखाते हुए दरवाजा बंद कर सुबह चार बजे ही सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर चार घंटे बाद मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के मगरमच्छ को पकड़ा। इसके बाद उसे गायघाट सरयू नदी में छोड़ा दिया। तब जाकर परिजन ने राहत की सांस ली।

इस दौरान गांवमे अफरातफरी का माहौल बना रहा। वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील ने बताया कि मगरमच्छ काफी बड़ा था। ग्रामीणों की सतर्कता से हादसा नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें-एकता और रिया कपूर फिल्म ‘द क्रू’ को रही प्रोड्यूस, ये दिग्गज अभिनेत्रियां एक साथ आएंगी नजर

संबंधित समाचार