Kanpur Suicide : ब्याज देर से देने पर सूदखोरों ने दी थी धमकी, पति ने फंदा लगाकर दी जान, शव देख पत्नी बदहवास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बर्रा पांच में बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौटी पत्नी तो कमरे का नजारा देखकर वह दंग रह गई। पति का फंदे पर लटका शव देख उसके आंसू रूकने के नाम नहीं ले रहे थे। इलाकाई लोगों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। पत्नी ने गेस्ट हाउस संचालक समेत दो लोगों को …

कानपुर, अमृत विचार। बर्रा पांच में बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौटी पत्नी तो कमरे का नजारा देखकर वह दंग रह गई। पति का फंदे पर लटका शव देख उसके आंसू रूकने के नाम नहीं ले रहे थे। इलाकाई लोगों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। पत्नी ने गेस्ट हाउस संचालक समेत दो लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बर्रा पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

बर्रा-5 निवासी वर्षा गुप्ता ने बताया कि पति साफ सफाई में इस्तेमाल होने वाले केमिकल बनाकर सप्लाई करते थे। पत्नी के मुताबिक बीते कुछ माह से उनका काम काफी कम चल रहा था। जिस कारण उन्होंने गेस्ट हाउस संचालक समेत एक अन्य व्यक्ति से ब्याज पर रुपये लिए थे। जिसका ब्याज एक दिन देर से पहुंचाने पर वह लोग पति को धमकाने के साथ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। इतना ही नहीं, कुछ दिन पहले उन्होंने घर के अंदर आकर धमकी भी दी थी। इससे पति काफी तनाव में थे। और वह खुद को खत्म करने की बात भी कह रहे थे।

पत्नी ने बताया कि मंगलवार पूरी रात जागते रहे थे और सुबह उठने पर वह पहली मंजिल के छज्जे पर टहल रहे थे। इसके बाद वह बेटी को तैयार कर स्कूल छोड़ने के लिए चली गई। इसी दौरान पति ने बेसमेंट में बने पीछे वाले कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वह जब घर लौटी तो पति का शव लटका देख उनकी चीख निकल गई। बर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-हल्द्वानी: कुमाऊं के एकमात्र प्लास्टिक सर्जन ने छोड़ी नौकरी, 10 सालों से संविदा पर कर रहे थे काम

संबंधित समाचार