हमीरपुर: दबे कुचले लोगों का सिर्फ भाजपा में सम्मान :रामलखन
हमीरपुर, अमृत विचार। कुरारा कस्बे के किशोरीधाम गेस्ट हाउस में अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामलखन ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने गरीबों और दबे कुचले लोगों का उत्थान किया है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, विधायक डॉ मनोज प्रजापति, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य …
हमीरपुर, अमृत विचार। कुरारा कस्बे के किशोरीधाम गेस्ट हाउस में अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामलखन ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने गरीबों और दबे कुचले लोगों का उत्थान किया है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, विधायक डॉ मनोज प्रजापति, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा रानी कबीर सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आईं गरीब महिलाओं को पार्टी की ओर से साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें-हमीरपुर: 15 करोड़ खर्च कर मौदहा बांध बनेगा पर्यटन स्थल
