मुरादाबाद: यातायात नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
मुरादाबाद, अमृत विचार। यातायात सप्ताह माह के तहत शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के चालान भी काटे गए। इसके साथ ही लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यातायात उप निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि वाहन चालकों को चार पहिया वाहन …
मुरादाबाद, अमृत विचार। यातायात सप्ताह माह के तहत शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के चालान भी काटे गए। इसके साथ ही लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
यातायात उप निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि वाहन चालकों को चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, शराब पीकर या अन्य नशे का सेवन कर वाहन बिलकुल न चलाने, हेलमेट का इस्तेमाल करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कारवाई भी की गई।
इस दौरान वाहन चालकों ने नए नए तरीकों से अपने बचाव के हथकंडे भी अपनाए। टीएसआई के मुताबिक यातायात माह के तहत लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही वाहन चलाते समय किन किन बातों का ध्यान रखना है इसके लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए समय समय पर स्कूली बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक कर जागरूक भी किया जाता है।
ये भी पढ़ें:- एक नॉकआउट मैच मुझे या किसी खिलाड़ी को जज नहीं कर सकता: रोहित शर्मा
