अयोध्या: व्यापारियों का चढ़ा पारा, रामगुलेगा बाजार की बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। भले ही चौड़ीकरण अभियान से सहम जाने के बाद हनुमानगढ़ी व भक्तिपथ के व्यापारी अपनी दुकानें तोड़ने लगे हों, लेकिन रामगुलेला बाजार के व्यापारियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को व्यापारियों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद रखीं। साथ ही मांगें न माने जाने पर पूरी अयोध्या …

अमृत विचार, अयोध्या। भले ही चौड़ीकरण अभियान से सहम जाने के बाद हनुमानगढ़ी व भक्तिपथ के व्यापारी अपनी दुकानें तोड़ने लगे हों, लेकिन रामगुलेला बाजार के व्यापारियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को व्यापारियों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद रखीं। साथ ही मांगें न माने जाने पर पूरी अयोध्या को बंद करने का ऐलान किया है। इधर, बाजार बंदी पर प्रशासन ने अड़ियल रूख अपनाते हुए दोपहर बाद रामगुलेला की दुकानों को अवैध बताते हुए 48 घंटे में गिराने की मुनादी करा दी। साथ में जन्मभूमि निकासी दर्शन मार्ग का वैकल्पिक मार्ग बनाकर पूरे रामगुलेला बाजार को बैरियर लगाकर सील कर फोर्स तैनात कर दी है।

रामगुलेला बाजार (राम जन्मभूमि बाजार) भक्तिपथ कार्ययोजना के क्रियान्वयन में जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार शाम को व्यापारियों से आधार, पासबुक व सहमति मांगी गई। अयोध्या उद्योग व्यापार मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष नन्द कुमार गुप्त के अनुसार जब व्यापारियों ने किसी भी तरह की सहमति देने से इन्कार कर दिया तो प्रशासन की ओर से धमकियां दी गईं। इसी कारण बुधवार को व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों को संतुष्ट करने के बाद ही कार्ययोजना को आगे बढ़ाया जाए। यदि इनकी मागें नहीं मानी जाएंगी तो आने वाले दिनों मे पूरी अयोध्या बंद करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा डीपीआर/गजट से अधिक जमीन अधिग्रहण करने, बगैर स्थापित किये लोगों की दुकानों को तोड़कर विस्थापित कर देने, बहुत ही कम सहायता राशि देने व बार-बार धमकी देने से व्यापारी समाज भयग्रस्त और आक्रोशित है, जिसके विरोध में जल्द ही समस्त व्यापारियों की एक बैठक कर वृहद आंदोलन की रूपरेखा बनाते हुए समस्त अयोध्या की बाजार बंदी कराई जा सकती है। प्रमुख व्यापारियों में अनुपम मिश्रा, पुरषोत्तम झा,जगन्नाथ यादव, विक्की गुप्ता, पीके यादव आदि ने अपनी दुकाने बंद कर दी थीं।

ये भी पढ़ें-अयोध्या: नगर आयुक्त ने किया डेंगू प्रभावित वार्डों का निरीक्षण

संबंधित समाचार