बांदा : राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से समूचे देश में दिख रहा बदलाव
बांदा, अमृत विचार। समूचा देश अराजकता की ओर आगे बढ़ रहा है। महंगाई इतनी तेजी से बढ़ रही है कि आम आदमी को परिवार का चलाना मुश्किल हो रहा है। किसान और मजदूर बदहाली का जीवन जीने को मजबूर हैं तो नौजवान रोजगार को भटक रहा है। लेकिन हमें सतर्क रहते हुए समाज को एकजुट …
बांदा, अमृत विचार। समूचा देश अराजकता की ओर आगे बढ़ रहा है। महंगाई इतनी तेजी से बढ़ रही है कि आम आदमी को परिवार का चलाना मुश्किल हो रहा है। किसान और मजदूर बदहाली का जीवन जीने को मजबूर हैं तो नौजवान रोजगार को भटक रहा है। लेकिन हमें सतर्क रहते हुए समाज को एकजुट रखने का काम करना है। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से बदलाव दिख रहा है।
यह बात बुधवार को कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने प्रथम बांदा आगमन पर स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में अपने उद्बोधन के दौरान भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कही। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली, जिससे अब माहौल बदलता दिख रहा है।
ग्रामीण इलाकों में आज भी कांग्रेस के शासन को याद किया जा रहा है। नगर पालिका और टाउन एरिया के चुनाव हमारे सामने हैं। उन्होंने कहा कि हमें इन चुनौतियों से भी निपटना है, जो हमारे सामने खड़ी की जा रही हैं। आज सरकारी नौकरियां समाप्त की जा रही हैं और सरकारी व्यवस्थाओं को प्राइवेट में झोंका जा रहा है।
इन तमाम समस्याओं का हल एक ही है कांग्रेस। देश को केवल कांग्रेस पार्टी ही बचा सकती है। इससे पूर्व नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू, प्रांतीय महासचिव राहुल राय, अखिलेश कुमार शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्र, राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, बी.लाल, मुममाज अली, मो. इदरीस, सीमा खान, पवन देवी, रामपाल अवस्थी, आशुतोष द्विवेदी समेत दर्जनों कांग्रेसियों ने उनका कार्यालय में भव्य स्वागत किया।
यह भी पढ़ें:- डीएपी की मारामारी : खाद न मिलने पर किसानों ने नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन
