गंदगी हटाओ- झाड़ू चलाओ पदयात्रा से सरकार में घबराहट, पदयात्रा को रोकने के किए जा रहे प्रयास- दिनेश सिंह पटेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। आम आदमी पार्टी द्वारा गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ अभियान उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले और वार्ड में तेजी के साथ चलाया जा रहा है. आप सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देशानुसार 3 नवंबर से 10 नवंबर तक इस अभियान को चलाया जाना था लेकिन जनता की जागरूकता और समर्थन …

अमृत विचार लखनऊ। आम आदमी पार्टी द्वारा गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ अभियान उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले और वार्ड में तेजी के साथ चलाया जा रहा है. आप सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देशानुसार 3 नवंबर से 10 नवंबर तक इस अभियान को चलाया जाना था लेकिन जनता की जागरूकता और समर्थन देखकर इस अभियान की तिथि बढ़ाकर 10 नवंबर से 15 नवंबर कर दी गई है। इसी संदर्भ में बुधवार दिनांक 9 नवंबर को राजधानी लखनऊ के 4 वार्डों में गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ पदयात्रा निकाली गई।

शैलेश यादव की अगुवाई में वार्ड शहीद भगत सिंह प्रथम, आफताब अंसारी के नेतृत्व में हुसैनाबाद वार्ड, सुनील कुमार के नेतृत्व में वार्ड नंबर 20 न्यू हैदरगंज तृतीय और अरविंद कुमार के नेतृत्व में लालजी टंडन वार्ड नंबर 7 में पदयात्रा निकाली गई. सभी वार्डों में आप की पदयात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिला। निकाय चुनाव संचालन समिति सदस्य,निवर्तमान प्रदेश सह प्रभारी ब्रज कुमारी सिंह ने इस मौके पर कहा कि राजधानी लखनऊ में जगह जगह कूड़े के ढेर है सड़कों की सफाई नहीं होती है नाले चोक है शहर के तमाम ऐसे क्षेत्र जहां गंदगी की वजह से बीमारियां पनप रही है लोग ऐसी गंदगी में रहने को मजबूर हैं नगर निगम प्रशासन अपने काम को ठीक ढंग से कार्यान्वित नहीं कर पाया है जिससे लोगों में गुस्सा है ।

आम आदमी पार्टी की गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ पदयात्रा को जनता का समर्थन मिला है । अरविंद केजरीवाल के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल से जनता प्रभावित है इसलिए आप का जनाधार बढ़ता जा रहा है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त कर एक साफ-सुथरी व्यवस्था को स्थापित करना ही आम आदमी पार्टी का उद्देश्य है। वहीं निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल ने इन मौके पर कहा कि गंदगी हटाओ- झाड़ू चलाओ पदयात्रा से योगी सरकार घबरा गई . जनता से मिल रहे भरपूर समर्थन को देखते हुए सरकार इस यात्रा को रोकने का प्रयास कर रही है कई जिलों में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया अभियान को रोकने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़े-: आम आदमी पार्टी के नेता का विवादास्पद बयान, शराब बुरी चीज नहीं, डॉक्टर और अधिकारी भी पीते हैं

संबंधित समाचार