शाहजहांपुर: पूरनपुर हाईवे पर तेज रफ्तार पलटा ट्रक, चालक की मौत
अमृत विचार, खुटार/शाहजहांपुर। पूरनपुर हाईवे पर बुधवार सुबह तड़के लौहंगापुर के ईंट भट्ठा के पास यूकेलिप्टस से भरा ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में सीतापुर के कस्बा लहरपुर निवासी 40 वर्षीय ट्रक चालक प्रमोद कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि 27 वर्षीय हेल्पर राधे ट्रक से कूद गया। जिससे उसकी जान बच …
अमृत विचार, खुटार/शाहजहांपुर। पूरनपुर हाईवे पर बुधवार सुबह तड़के लौहंगापुर के ईंट भट्ठा के पास यूकेलिप्टस से भरा ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में सीतापुर के कस्बा लहरपुर निवासी 40 वर्षीय ट्रक चालक प्रमोद कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि 27 वर्षीय हेल्पर राधे ट्रक से कूद गया। जिससे उसकी जान बच गई।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल राधे को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा है। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन भी थाने पहुंच गए।
जनपद सीतापुर के थाना लहरपुर निवासी प्रमोद कुमार ट्रक चालक थे और गांव का ही राधे ट्रक पर बतौर हेल्पर कार्यरत है।
मंगलवार देर रात चालक प्रमोद कुमार और हेल्पर राधे ट्रक में यूकेलिप्टस की लकड़ी को भरकर जनपद सीतापुर से पीलीभीत जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब चार बजे खुटार-पूरनपुर हाईवे पर लौहंगापुर ईंट-भट्ठा के पास अचानक आवारा पशु के आ जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
खतरे को भांपते हुए ट्रक पलटने के दौरान हेल्पर राधे ट्रक से किसी तरह कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन चालक प्रमोद कुमार ट्रक में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आस-पड़ोस के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल राधे को खुटार अस्पताल भिजवाया। वहां से डॉक्टर ने जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेज दिया। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन भी खुटार आ गए थे। मृतक की पत्नी, पुत्री राधिका, सिमरन, नंदनी, वंशिका का रो रोकर बुरा हाल है।
पूरनपुर रोड पर सड़क हादसा हुआ था। सूचना पर पहुंचे थे और शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। परिजनों की ओर तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी—रामायण सिंह, कार्यवाहक थाना प्रभारी।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: DM-SP के हाथों डालमिया चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू, हवन पूजन के साथ किया शुभारंभ
