बरेली: पुलिस पर पथराव करने वाले घरों से हुए फरार, जानें क्या है पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिना अनुमति के गांव में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने का विरोध करने पर गांव की महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। पुलिस ने 12 नामजद समेत अज्ञात महिलाओं के खिलाफ बलवा समेत जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी। अब गांव के नामजद आरोपी परिवार के साथ फरार …

बरेली, अमृत विचार। बिना अनुमति के गांव में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने का विरोध करने पर गांव की महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। पुलिस ने 12 नामजद समेत अज्ञात महिलाओं के खिलाफ बलवा समेत जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी। अब गांव के नामजद आरोपी परिवार के साथ फरार हो गए हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: सिंगल विंडो के जरीए लोगों को जमकर मिला लाभ, 77 दिनों में 1295 शिकायतों का निस्तारण

कस्बा सिरौली के मोहल्ला साहूकारा में सार्वजनिक स्थान पर जाटव समाज के लोगों ने रविवार रात डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी थी। इसकी जानकारी मिलने पर सोमवार को प्रशासन ने बिना अनुमति प्रतिमा लगाए जाने पर आपत्ति जताते हुए लोगों को समझाकर उसे हटवाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने उनकी एक न सुनी।

प्रतिमा हटाने का विरोध करते हुए पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस ने बवाल को रोकने के लिए तीन राउंड आंसू गैस के गोले चलाए। इसके बाद बवाल पर काबू पाया जा सका। मामले में पुलिस ने मनोज, रविंद्र, विपिन, राहुल, पप्पू, महिपाल, आकाश, सूरज, अरविंद, संजीव, शीशपाल, अजय समेत अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। अब पुलिस उन्हें तलाश कर रही है तो पता चला कि लगभग सभी नामजद आरोपी परिवार के साथ गांव से फरार हो गए हैं।

पुलिस पर पथराव करने वाले लोग गांव से फरार हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगीअखिलेश कुमार चौरसिया, एसएसपी।

यह भी पढ़ें- बरेली: कुल शरीफ की रस्म से उर्से सुल्तानी सम्पन्न, पुलिस-नगर निगम का किया धन्यवाद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव