अयोध्या : देश में स्वराज्य लाने की आवश्यकता: कमलानंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। अन्ना हजारे के संगठन राष्ट्रीय लोक आंदोलन से जुड़े कमल टावरी उर्फ कमलानंद महाराज ने बताया की देश में स्वराज्य लाने की आवश्यकता है, जिसमें ऐसे व्यक्तियों को जोड़ा जाएगा जो समाज में अपवाद के रूप में काम करते हैं। श्री राम वल्लभा कुंज में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया …

अमृत विचार, अयोध्या। अन्ना हजारे के संगठन राष्ट्रीय लोक आंदोलन से जुड़े कमल टावरी उर्फ कमलानंद महाराज ने बताया की देश में स्वराज्य लाने की आवश्यकता है, जिसमें ऐसे व्यक्तियों को जोड़ा जाएगा जो समाज में अपवाद के रूप में काम करते हैं।

श्री राम वल्लभा कुंज में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया की अपवाद हम उसे कहते हैं जो समाज में समाज के हित के लिए बिना किसी स्वार्थ के कार्य करता हो। अपवाद कोई भी हो सकता है जो वर्तमान समय और परिस्थितियों के दौरान लीक से हटकर कार्य कर रहा हो। उन्होंने समाज के लोगों को एक नारा दिया की शुभ लाभ के साथ स्वार्थी बानो। उन्होंने कहा की सबसे पहले अपने ही बीच से हमें सभ्य समाज की स्थापना करनी होगी।

वर्तमान समय में हर व्यक्ति को शुद्धता की तलाश है। इसलिए हमें अपने ही बीच में सबसे पहले जागरूकता के माध्यम से लोगों को स्वराज के माध्यम से स्वयं से परिचित करना आवश्यक है। उन्होंने बताया की समाज में स्वराज्य स्थापित करने के लिए जनता को जगह करके जनता के आंदोलन को धार दिया जाएगा और तभी हम एक स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकते हैं।

कार्यक्रम की संयोजक कल्पना इनामदार ने बताया की अयोध्या से राम राज्य की परिकल्पना के साथ पूरे देश में राम राज्य की स्थापना के लिए अन्ना हजारे के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक आंदोलन के द्वारा ब्लॉक स्तर कार्यकर्ताओं का गठन किया जाएगा और राम राज्य स्वराज्य के लिए आंदोलन को दिशा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या : एनजीटी की टीम ने देखा त्रिलोदकी गंगा की बदहाली

संबंधित समाचार