लखनऊ : कानपुर विधायक इरफान सोलंकी ने सपा प्रमुख से लखनऊ में की मुलाकात
अमृत विचार, लखनऊ। कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा विधायक इरफान सोलंकी ने बुधवार को सपा प्रदेश कार्यलय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए लगे आरोपों को निराधार बताया। सोलंकी पर प्लॉट कब्जा करने के लिए एक महिला …
अमृत विचार, लखनऊ। कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा विधायक इरफान सोलंकी ने बुधवार को सपा प्रदेश कार्यलय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए लगे आरोपों को निराधार बताया।
सोलंकी पर प्लॉट कब्जा करने के लिए एक महिला की झोपड़ी जलाने का आरोप लगा है। जिसे लेकर पुलिस ने इरफान और उनके भाई रिजवान को गिरफ्तार करने के लिए उनके कानपुर स्थित घर पर दबिश दी थी।
बता दें कि सपा विधायक इरफान सोलंकी पर एक महिला ने प्लाट कब्जे करने के लिए कानपुर के जाजमऊ में एक झोपड़ी जलाने का आरोप लगया है। मामले में विधायक और उनके भाई फरार चल रहे हैं। जिसे लेकर पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए उनके घर पहुंची थी। हालाकि दोनों घर पर नहीं मिले। कुछ समय बाद इरफान के ट्विटर पर एक वीडियो सामने आया।
वीडियो में क्या बोले सोलंकी
सपा प्रमुख से मिलने के बाद सोलंकी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। इसी क्रम में आगे कहा कि इस मामले में उन्हें जानबूझ कर फंसाया जा रहा है। प्लाट को खुद को मालिक बताने वाली महिला के पास अगर प्लाट के कागजात हैं तो वह उसे दिखाए। उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : शिरोज के सामने स्टंटबाजी कर रहे एकमुश्त 80 बाइकर्स का चालान
