बरेली: जिला महिला अस्पताल होगा वाईफाई से लैस, तैयारियां शुरू
बरेली, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल मरीजों को मिल रही उच्च स्तरीय सुविधाओं के लिए प्रदेश स्तर पर सराहना प्राप्त कर चुका है, लेकिन यहां लगातार मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का ग्राफ गिर तो नहीं रहा है, इसकी शासन स्तर से निगरानी में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस बाधा को दूर करने के …
बरेली, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल मरीजों को मिल रही उच्च स्तरीय सुविधाओं के लिए प्रदेश स्तर पर सराहना प्राप्त कर चुका है, लेकिन यहां लगातार मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का ग्राफ गिर तो नहीं रहा है, इसकी शासन स्तर से निगरानी में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस बाधा को दूर करने के लिए अब अस्पताल को वाईफाई से लैस करने को कवायद जारी कर दी है। आगामी सप्ताह से अस्पताल परिसर वाईफाई सुविधा लैस हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: BDA की बड़ी कार्रवाई, बड़ा बाईपास पर ग्रीन बेल्ट में अवैध ढाबे पर चला बुलडोजर
विभागीय अधिकारियों के अनुसार अस्पताल में होने वाले प्रसव, ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या, आईपीडी मरीजों की संख्या, दवा वितरण समेत अन्य सुविधाओं का डाटा रोजाना शासन को ऑनलाइन पोर्टल पर भेजा जाता है। इस पोर्टल को कर्मचारियों के स्मार्ट फोन पर डाउनलोड कराया गया है, लेकिन कर्मचारी के अवकाश पर होने या फिर मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत होने से कभी-कभार डाटा अपलोडिंग में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वाईफाई सुविधा शुरू होने से काफी हद तक इस समस्या का निस्तारण हो सकेगा। वाईफाई सुविधा शुरू होने के बाद इसके संचालन के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। जहां कर्मचारियों की ड्यूटी डाटा डेली रिपोर्ट भेजने के लिए लगाई जाएंगी।
अस्पताल में वाईफाई सुविधा शुरु होने जा रही है। शासन को भेजी जाने वाली जानकारी की सुगम व्यवस्था के लिए यह कवायद जारी की गई है। एक सप्ताह के अंतराल में सुविधा शुरू कर दी जाएगी। उपकरण भी लगाए जाएंगे—डॉ. अलका शर्मा, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल।
यह भी पढ़ें- बरेली: चावल मंडी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
