Kanpur में लूट की वारदात, ई-रिक्शा में बैठी महिला ने वृद्धा की लूटी चेन, पब्लिक ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On


कानपुर, अमृत विचार। आपने कई वारदातें लूट की सुनी होगी। जिसमें बाइक सवार बदमाश महिला की चेन लूटकर फरार हो गए। लेकिन शहर के कल्याणपुर में तीन महिलाओं की गैंग ने ई-रिक्शे में बैठी वृद्धा से चेन लूट ली। इसके बाद महिलाओं के भागने पर पब्लिक ने तीनों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया है।

इटावा की रहने वाली वृद्धा सीता देवी चार दिन पहले नया शिवली रोड पर रहने वाली बेटी शोभा के घर आई थी। उनके मुताबिक गुरुवार सुबह वह बिठूर गंगा स्नान करने के लिए गई थी। जिसके बाद वह ई-रिक्शे से वापस लौट रही थी। इसी दौरान कल्याणपुर क्रासिंग से पहले ई-रिक्शा में बैठी एक महिला ने उनकी चेन लूट ली।

वृद्धा के शोर मचाने पर ई रिक्शा चालक ने रिक्शा रोक लिया। तब महिलाएं भागने लगी। रोकने पर वह चालक से भिड़ गई। इस पर पब्लिक ने तीनों महिलाओं को पकड़ कर उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया है। वहीं, एक महिला के पास से वृद्धा की लूटी गई चेन बरामद हुई है। कल्याणपुर थाना प्रभारी  का कहना है तीनों महिलाओं पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार