अयोध्या: मार्ग चौड़ीकरण के लिए भू स्वामियों से बैनामे की प्रक्रिया शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहादतगंज से नयाघाट तक होना है सड़क का चौड़ीकरण, प्रभावित भू स्वामियों से बैनामा कराकर दिया जाएगा मुआवजा

अमृत विचार, अयोध्या। सआदतगंज बाईपास से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या तक शहरी क्षेत्र में पड़ने वाले मार्ग का चौड़ीकरण होना है। यह चौड़ीकरण सआदतगंज से लेकर सिविल लाइंस, रिकाबगंज, नियावां, गुदड़ीबाजार, साहबगंज, बेनीगंज होते हुए नयाघाट तक होगा। इसके लिए नापजोख और निशानदेही का कार्य पूरा हो चुका है।

यह सड़क सआदतगंज से हनुमानगढ़ी तक 30 मीटर (15-15 मीटर), हनुमानगढ़ी से रिकाबगंज चौराहे से 800 मीटर पहले तक 41 मीटर (20.5-20-5 मीटर) और इसके बाद नयाघाट तक 20 मीटर (10-10 मीटर) चौड़ी होनी है। अब चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाले भू स्वामियों के सम्पत्तियों का बैनामा किये जाने के साथ भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा लेखपालों व अवर अभियंताओं की तीन-तीन टीमे बनायी गयी हैं। 

एडीएम प्रशासन द्वारा बताया गया कि सहायतगंज से नयाघाट तक के मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुढ़ीकरण का कार्य किया जाना है। इसके क्रम में प्रभावित भूमि स्वामियों से बैनामा कराते हुए मुआवजे के भुगतान की कार्यवाही की जानी है। इस सम्पूर्ण मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंताओं व क्षेत्रीय लेखपालों की टीम नियुक्ति की गयी है। सभी प्रभावित भूमि स्वामियों से कहा गया है कि उक्त मार्ग पर भूमि की स्थिति के अनुसार नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर स्वामित्व सम्बन्धित अभिलेख एवं सहमति देकर बैनामे की कार्यवाही करा सकते हैं। 

एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि  सहादतगंज बाई पास से तरंग सिनेमा तक के लिए लेखपालों की टीम में नियुक्त धीरेन्द्र मोहन त्रिपाठी  मोबाइल नं. 9129981411, पुनीत सिंह 7007387104, रमेश भारती नजूल अमीन 7309655057 तथा अवर अभियंता की टीम में शिवनायक सिंह मो.नं. 9454051430, कृष्ण गोपाल चंद 9918192517, वेद प्रकाश वर्मा 9565304016 से भू स्वामी सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अलावा तरंग सिनेमा से टेढ़ी बाजार चौराहा तक के भू स्वामी लेखपाल पुनीत सिंह मो.नं. 7007387104, राम अभिलाख यादव 6392085054, रमेश भारती नजूल अमीन 7309655057 तथा अवर अभियंता रवि वर्मा 8004278378, अरविंद कुमार यादव 9532502683, शील रतन गौतम 8574386476 से  और टेढ़ी बाजार चौराहा से नयाघाट तक के भू स्वामी लेखपाल अजय सिंह 9415721207, अमरनाथ पाण्डेय 9415730677, दिनेश मिश्रा 6393483428 तथा अवर अभियंता जितेन्द्र विश्वकर्मा 9450494889, प्रेम सागर गुप्त 9559746236 व विनोद विश्वकर्मा 9044276590 से बात कर सकते हैं।

संबंधित समाचार