फतेहपुर सीजेएम को व्हाट्सएप कॉल पर महिला ने दी गायब कराने की धमकी, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, फतेहपुर। सीजेएम को व्हाट्सएप कॉल पर एक महिला ने गायब कराने की धमकी दी है जिससे हड़कम्प मच गया है। इस मामले का मुकदमा सदर कोतवाली में दर्ज किया गया है पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। आरोपी महिला ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) को वाट्सएप कॉल पर धमकी दी है। सीजेएम ने वाट्सएप कॉल के आधार पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर कॉल करने वाली महिला की सुराग में जुट गई है। 

फतेहुपर न्यायालय में मंजू कुमारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हैं। वो न्यायालय के आवासीय परिसर में रहती हैं। उन्होंने सदर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 09 नवंबर को सुबह करीब 11 बजकर 37 मिनट पर न्यायालय में मौजूद थीं और न्यायिक कार्य कर रहीं थीं। इस दौरान उनके पर्सनल मोबाइल नंबर पर 9336437381 नंबर से चार-पांच बार वाट्सएप काल आई लगातार कई बार कॉल देखकर उन्हें लगा कि शायद किसी को जरूरी बात करनी है।

इसपर वह कोर्ट से उठकर अपने चेंबर में चली गईं और कॉल को रिसीव किया। उन्होंने तहरीर में बताया है कि फोन रिसीव करते ही महिला की आवाज सुनाई दी। नाम पूछने पर महिला ने बिना नाम बताए उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तुम मंजू कुमारी बोल रही हो, तुझसे बात करनी है, तुम्हें ऐसी जगह गायब करा दूंगी कि किसी को पता नहीं चलेगा, कई मंत्रीयों और विधायकों से मेरे संपर्क हैं।

Untitled(10)सीजेएम ने दी गयी तहरीर में कहा कि वह अति संवेदनशील मामलों की सुनवाई करती हैं। कॉल करने वाली महिला कौन थी और किस प्रकरण में उसने जान से मारने की धमकी दी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कॉल कर धमकी देने वाली अज्ञात महिला का पता लगाया जा रहा है, शीघ्र ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित समाचार