बरेली: कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा में डूबे मासूम बच्ची की तलाश जारी, प्रदीप का मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

55 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों को मिला प्रदीप का शव

बरेली, अमृत विचार। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव भोलापुर में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर लगे रामगंगा मेले पर मंगलवार को नहाते समय गंगा के तेज बहाव से एक बच्ची व तीन यूवक डूबे थे, गांव के घाट पर मौजूद आस-पास गांव से स्नान करने आए तैराकों ने बच्ची के साथ डूब रहे युवकों को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े और दो युवकों को बचाने में सफल रहे। इसी के साथ गंगा में डूबे मुबारक पुर निवासी प्रदीप व बहादुर पुर निवासी सूरज पाल की बच्ची मानसी डूब गई। स्थानीय तैराकों ने काफी तलाश किया पर दोनों ही नहीं मिल सके।

बुधवार को मीरगंज तहसीलदार राम नयन सिंह के साथ लेखपाल नरेश कुमार कानून गो हरिद्वारी लाल व द्वितीय बटालियन पीएसी सीतापुर बाढ़ राहत दल के 11 सदस्यों की टीम प्रभारी पुत्तू लाल वर्मा कांस्टेबल सूरज भान, सुभम सिंह, अजीत सिंह, नरेंद्र नाथ यादव, अमित वर्मा, अनुज शर्मा, शरद दुवे, रमन सिंह, दीपक वर्मा, दीपक कनौजिया ने गंगा घाट पर पहुंचकर मोटर वोट से शव तलाश करने को लेकर गंगा में नांव से पानी को मथना शुरू किया।

जिससे कि यदि पानी में नीचे रेत में कहीं शव फंसा हो तो ऊपर की ओर उतार कर बाहर आ जाएं। आज तीसरे दिन प्रदीप शव को गोताखोरों ने खोज निकाला, लेकिन अभी तक मानसी का कोई पता नहीं लगा है। उसकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ने वाले की हुई शिनाख्त, प्रेस करने वाला निकला मृतक

संबंधित समाचार