आज का राशिफल। 11 नवंबर, 2022
मेष
आज लक्ष्य प्राप्ति के लिये आपको मेहनत करनी पड़ेगी। लक्ष्य प्राप्ति के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। जॉब बदलने को लेकर बड़ा निर्णय न लें। अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिए। किसी पर भी अपने काम के लिए ज्यादा दबाव न बनाएं।
वृष
आज कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। आपको संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में ओवरटाइम करना पड़ सकता है। अधूरे छूटे काम शुरू हो सकते हैं। परिजनों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा।
मिथुन
आज कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी का अनुभव होगा। अप्रिय समाचार मिलने की आशंका है। उधार धन के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। अपने खर्चों पर लगाम लगाएं। पुराने मित्रों से आपकी मुलाकात हो सकती है।
कर्क
आज अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। व्यापार में बड़ी उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने करियर को लेकर काफी ध्यान रखने की आवश्यकता है। कला और संगीत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।
सिंह
आज मन में सुकून का भाव रहेगा। व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। समाज कल्याण के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। शत्रु आपके समक्ष नहीं ठहरेंगे। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें।
कन्या
आज ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सभी बिगड़े काम बनते हुए नजर आएंगे। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ज्यादातर काम फोन से ही हो जाएंगे।
तुला
आज गुस्से और कटु वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। पुराना मुद्दा उभरने की संभावना बन रही है। घर में अनुशासन बनाए रखें। मन में असुरक्षा की भावना पनप सकती है। घर में बुजुर्गों का ध्यान रखें।
वृश्चिक
आज करियर में आप शानदार प्रदर्शन करेंगे। आपके स्वभाव और सौन्दर्य की लोग प्रशंसा करेंगे। काम की अधिकता रहेगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार में बड़ा शोध कार्य कर सकते हैं। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है।
धनु
आज आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारियों की अवहेलना न करें। अपनी क्षमताओं पर विश्वास करें। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। नए आभूषण और वस्त्र खरीद सकते हैं। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बढ़ेगा।
मकर
आज आपकी सकारात्मक सोच के कारण लाभ मिलेगा। नए विचार मन में उत्पन्न होंगे। पूरी मेहनत से काम करें। व्यापार में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है।
कुंभ
आज रचनात्मक कार्यों में आप भाग लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को दस्तावेजों को संभालकर रखना चाहिए। आपकी परेशानियों का हल निकलेगा। परिजनों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। मधुमेह रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
मीन
आज व्यापार में नई साझेदारी करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। सरकारी जॉब में स्थानांतरण हो सकता है। आप कुछ बेहतर सीखने का प्रयास करेंगे। अपने खानपान पर ध्यान दें। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाएं।
