लखनऊ: यूपी में पांच जेलर और 16 डिप्टी जेलर को मिली नई तैनाती 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुरेश बहादुर सिंह को लखनऊ, और जीवन सिंह को बरेली में तैनाती दी गई

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी शासन ने पांच जेलर और 16 डिप्टी जेलर को पदोन्नति के बाद तैनाती आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार जेलर अमरजीत सिंह को जिला कारागार उन्नाव, सुरेश बहादुर सिंह को लखनऊ, कमलेश किशोर मिश्रा को ललितपुर, राम नरेश को आजमगढ़ और जीवन सिंह को बरेली में तैनाती दी गई है।

डिप्टी जेलरों में गौरव कुमार को सोनभद्र, ऋषि राज राय को लखनऊ, अजित कुमार सिंह को सुल्तानपुर, कार्तिकेय गुप्ता को देवबंद, रतन प्रिया को वाराणसी, निखिल श्रीवास्तव को अलीगढ़, सौमित्रदेव त्रिपाठी को केन्द्रीय कारागार बरेली, अंकित कुमार को जिला कारागार आजमगढ़, मैत्रीय शर्मा को उन्नाव, सुमरा अंसारी को सीतापुर, पूजा मिश्रा को मेरठ, स्मिता भाटिया को केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़, विशाल मद्वेशिया को केन्द्रीय कारागार आगरा, शिखर को केन्द्रीय कारागार नैनी, प्रवीण सिंह को मुरादाबाद और तेजपाल को एटा का डिप्टी जेलर बनाया गया है।
 

संबंधित समाचार