अयोध्या: नकब काट कर चोरों ने उड़ाए नकदी व जेवरात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/ अयोध्या, अमृत विचार। रौनाही थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात सारंगापुर में चोरों ने फर्श के नीचे नकब लगाकर घर में रखा कीमती सामान पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले छानबीन की। छानबीन के दौरान पुलिस ने गन्ने खेत में गैस सिलेंडर व अटैची बरामद की है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।  

बताया गया कि शुक्रवार की देर रात सारंगापुर गांव निवासी अरुण कुमार यादव के यहां चोरों ने फर्श में सेंधमारी कर घर में रखा नकदी व जेवरात उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। छानबीन के दौरान पुलिस ने घर के बगल गन्ने के खेत से गैस सिलेंडर व खाली अटैची बरामद किया है। 

पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि चोरों ने नकदी के अलावा बहन की शादी के लिए लाई गई अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, दो मटर माला, कान की बाली सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। सत्तीचौरा चौकी प्रभारी रवीश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन व चोरों की तलाश भी कराई जा रही है।

संबंधित समाचार