आज का राशिफल। 12 नवंबर, 2022
मेष
आज मन में किसी तरह का पूर्वाग्रह न पालें। इससे आप अपने हितों के चुनाव में गलतियां कर सकते हैं। बॉस आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। आपको कुछ दुविधापूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। यात्रा से लाभ होगा।
वृष
आज अनावश्यक मुद्दों पर अपना समय बर्बाद न करें। आपको काफी व्यस्त रहना पड़ेगा। व्यापार में सहयोगियों के साथ खिट-पिट हो सकती है। परिजनों की चिंता रहेगी। उच्च अध्ययन के इच्छुक विद्यार्थियों को उत्तम अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन
आज जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है। व्यापार की परेशानियां दूर होंगी। प्रभावशाली लोगों से दोस्ताना संबंध बनेंगे। प्रेम संबंधों का भरपूर आनंद लेंगे। आपको घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ेगा। दोपहर तक सारे महत्वपूर्ण कार्य कर लें।
कर्क
आज दिन की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण रहेगी। गुस्से और जल्दबाज़ी वाले स्वभाव से आपको बचना चाहिए। आप जो काम नहीं करना चाहते हैं वो ही आपको करना पड़ेगा। व्यापार में उधारी न करें। आलस्य के कारण आपके काम में रुकावट आ सकती है।
सिंह
आज सभी काम योजनाबद्ध तरीके से करेंगे इससे आपको बहुत लाभ होगा। विपरीत परिस्थितियों के बीच आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी की सलाह को आप काफी महत्व देंगे। आप अपने मित्रों के बीच लोकप्रिय रहेंगे।
कन्या
आज नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। धीरे-धीरे आप कारोबार में बड़ा लाभ कमा लेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। सभी काम मन लगाकर करें। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। अपने स्वभाव को लेकर आत्मचिंतन अवश्य करें।
तुला
आज आय के साधनों में वृद्धि होगी। भूमि और संपत्ति को लेकर बड़ी डील होने की संभावना है। धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत रहेंगे। सुबह सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। भावनाओं में आकर निर्णय न लें।
वृश्चिक
आज आप दूसरों को अनावश्यक ज्ञान देने से बचें। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। मेहनत के कारण शाम को थकान और बदन दर्द का अनुभव कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समन्वय रहेगा।
धनु
आज व्यापार में नई योजनाएं बनाएंगे। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। आप दूसरों की भावनाओं का काफी ध्यान रखते हैं। इसीलिए लोगों के चहेते बने रहेंगे। विदेश यात्रा के प्रबल योग हैं। प्रेमी जन के साथ डेट पर जाने का विचार बनाएंगे।
मकर
आज आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। कारोबार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अति उत्साह में बजट का ध्यान रखें। शत्रुओं की योजना विफल होगी। घर की साफ-सफाई और व्यवस्था पर काफी ध्यान देंगे। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर होंगे।
कुंभ
आज प्राइवेट जॉब कर रहे लोग छुट्टी ले सकते हैं। कार्यों में नवीनता आने से उत्साहित रहेंगे। नए काम को लेकर जल्दबाजी न करें। पुरानी गलतियों से सीखने का अवसर मिलेगा। शाम को किसी पार्टी या आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।
मीन
आज अपने स्वाभिमान को अहंकार का रूप न बनने दें। व्यावसायिक रणनीति बनाने के लिए दिन शानदार है। सोचे हुए काम पूरे होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आपको कोई सलाह देता है तो आपको उस पर प्रतिक्रिया देने से पहले विचार करना चाहिए।
