Kanpur News : रिटायर्ड CMO के घर से नकदी, जेवरात समेत 20 लाख की चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News साउथ सिटी में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। शातिर चोरों ने रिटायर्ड सेवानिवृत्त सीएमओ के घर से नकदी , जेवरात समेत 20 लाख का माल पार कर दिया है। पीड़ित ने चोरी की सूचना देने के बाद भी पुलिस पर घंटो बाद पहुंचने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस छानबीन में जुट गई है।

 

किदवई नगर वाई ब्लाक निवासी गोविंद प्रसाद शुक्ला सीएमओ पद से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि उनके मकान के भूतल के आगे हिस्से में वह पत्नी स्नेहलता के साथ रहते हैं। जबकि पीछे वाले हिस्से में छोटे भाई राहुल का परिवार, पहली मंजिल भाई रमाकांत, ओम प्रकाश और दूसरी मंजिल पर संदीप का परिवार रहता है। उन्होंने बताया कि देर रात खाना खाने के बाद सभी अपने कमरे में सोने चले गए थे।

इसी दौरान कमरे की खिड़की की ग्रिल काटकर चोर अंदर दाखिल हुए और अलमारी से करीब 15 लाख के जेवर और पांच लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद कमरे की कुंडी भी बाहर से लगाकर चले गए। अगली सुबह नींद खुलने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि सुबह करीब सात बजे उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। 300 मीटर की दूरी पर नौबस्ता थाने की विराट नगर पुलिस चौकी है। इसके बाद करीब दो घंटे बाद दरोगा और सिपाही पहुंचे। जिससे परिवार में आक्रोश है।

संबंधित समाचार