हल्द्वानी: सेल्स टैक्स की टीम ने रोडवेज के पास से जब्त किया डेढ़ लाख का माल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सेल्स टैक्स की सचल दल टीम ने हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे के पास से यूपी की बसों से लाए जा रहे टैक्स चोरी का माल पकड़ा है।

स्टेशन के समीप मौजूद पुस्तकालय के पास से लंबे समय से ये खेल चल रहा है मगर विभाग इस पर आंखे मूंदे रखता है, हलांकि शनिवार को सेल्स टैक्स सचल दल केअसिस्टेंट कमीश्नर मो.कासिम ने बिना टैक्स दिए डेढ़ लाख के समीप का माल जब्त किया है जिसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि बिल देखने के बाद करीब 16  नग छोड़ दिए गए हैं वहीं जो बिना बिल का माल था उसे जब्त कर लिया गया है।

संबंधित समाचार