कासगंज: भूसे के ढेर और बुर्जी में लगी आग, जलकर युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मरने वाले युवक की नहीं हो सकी है शिनाख्त, मामले की जांच शुरू

आग में जिंदा जलकर हुई युवक की मौत के बाद शव देखकर लोगों के दिल दहल गए। पुलिस शव की शिनाख्त कर रही है।

कासगंज, अमृत विचार। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव छितैरा में अज्ञात कारणों से भूसे के ढेर और बुर्जी में आग लग जाने से युवक की जलकर मौत हुई है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार युवक शराब के नशे का आदी था।

ये भी पढ़ें- कासगंज: बेरहमी से वृद्धा को पीटते रहे दबंग, तमाशबीन बने रहे लोग, वीडियो वायरल

शुक्रवार की देर रात गांव के छितैरा के समीप होटल के पीछे बुर्जी और भूसे के ढेर में धुएं के साथ आग की लपटें उठीं। ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े। काफी देर मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद देखा तो लगभग 45 वर्षीय युवक का जला हुआ शव वहां पड़ा हुआ था। शव इस कदर जला हुआ था कि उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन नाम पता नहीं चला, लेकिन इतनी जानकारी हुई है कि दिन में यह युवक शराब के नशे में देखा गया और अधिक शराब का सेवन किया हुआ था।

दहल गए लोगों के दिल
आग में जिंदा जलकर हुई युवक की मौत के बाद शव देखकर लोगों के दिल दहल गए। लोग इस हादसे को लेकर परेशान दिखाई दिए। इधर पुलिस शव की शिनाख्त कर रही है।

एक युवक की आग से जलकर मौत हुई है। युवक के जलकर मरने के मामले में जांच की जा रही है। बताया गया कि युवक शराब का सेवन किए हुए था और एक दुकान से माचिस भी लेकर गया था- आरके तिवारी, सीओ पटियाली।

ये भी पढ़ें- कासगंज: गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान नहीं करना पड़ा महंगा, MD-GM समेत छह पर FIR

संबंधित समाचार