बहराइच : रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के ततेहरा गांव निवासी एक श्रमिक रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार को वह रिक्शा चलाने आया था। एक डिग्री कॉलेज पास उसका शव पड़ा मिला। परिजन मृतक के मुंह से झाग निकलने की बात कह रहे हैं। हालांकि पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फखरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत के ग्राम ततेहरा निवास रामू रिक्शा चलाता था। शुक्रवार को वह रिक्शा चलाने के लिए घर से शहर के लिए निकला था। देर शाम को उसका वह मृत अवस्था में किसान डिग्री कॉलेज के पास पाया गया। पुलिस ने अज्ञात में शव मार्चरी हाउस में रखवा दिया। लेकिन रामू के घर न पहुंचने पर परिजन खोजबीन करने लगे।

इसके बाद परिजनों ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। मौत के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

संबंधित समाचार