गाजियाबाद: स्कूल के प्रिंसिपल पर लगा छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप, तलाश में जुटी पुलिस    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद, अमृत विचार। जिले में एक स्कूल के प्रिंसिपल पर कक्षा छह की छात्रा से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। छात्रा ने जैसे-तैसे हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरा वाकया बताया। इसके बाद थाना मसूरी में आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वो फरार हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ये वाकया मसूरी थाना क्षेत्र का है। एक गांव की 13 साल की लड़की एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती है। शुक्रवार को स्कूल के बाद घर पहुंची बच्ची ने मां को बताया कि प्रिंसिपल उसके साथ आए दिन दुष्कर्म करता है। बच्ची ने बताया कि छुट्टी के बाद सारे बच्चे स्कूल से चले जाते हैं। लेकिन प्रिंसिपल उसको कोई न कोई बहाना बनाकर रोक लेता है और अपने कमरे के अंदर ले जाकर दुष्कर्म करता है।

छात्रा ने परिजनों को बताया कि प्रिंसिपल उसके साथ करीब दो महीने से गंदा काम कर रहा था। पहले उसने छेड़छाड़ की। फिर छात्रा को मोबाइल दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद छात्रा से कई बार रेप किया। आरोपी धमकी देता था कि अगर वो ये बात किसी और को बताएगी तो उसके बहन-भाई को जान से मारकर नहर में फेंक देगा। छात्रा के भाई-बहन भी इसी स्कूल में पढ़ते हैं। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता