Kanpur News : डेंगू के डंक के बाद वायरल बुखार ने भी बढ़ाई मुसीबत, 700 के पार पहुंची मरीजों की संख्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी हुई है। वहीं, नगर निगम भी लगातार फॉगिंग करा रहा है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News शहर में डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि प्रशासन बिल्कुल लापरवाह नजर आ रहा है। कुछ अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या कम होने से मरीजों को भी परेशानी हो रही है। इसी तरह डेंगू मरीजों की कुल संख्या 700 के पार जा चुकी है।

हैलट, उर्सला और कांशीराम अस्पतालों में मरीजों की भीड़ जुटी हुई है। डेंगू होने से लोगों को कमजोरी के साथ उनके प्लेटलेट्स भी कम हो रहे है। डॉक्टरों का कहना है कि अब मरीजों में चकत्ते और कमजोरी के लक्ष्ण भी काफी मिल रहे हैं। वहीं, ज्यादातर मरीज पहले घर में ही इलाज कर रहे है। इसके बाद तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं।

नगर निगम ने बर्रा, महाबाली पुरम, कल्याणपुर, एसपीएम अस्पताल रोड, किदवई नगर, बिरहाना रोड, कोपरगंज, डिप्टी का पड़ाव, नई सड़क, हरवंश मोहाल, श्याम नगर, संजय वन, बाबू खां का हाता, मैकरॉबर्टगंज, चमनगंज, परमपुरवा, पनकी में फॉगिंग कराई है।

संबंधित समाचार