बहराइच: घटतौली को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा, बोले- यूनिट से दो किलो कम मिल रहा खाद्यान्न
बहराइच, मूर्तिहा। क्षेत्र के मधवापुर गांव के लोगों ने शनिवार को खाद्यान्न वितरण के दौरान हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार द्वारा यूनिट से कम खाद्यान्न दिया जा रहा है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। अभी ने कोटेदार की शिकायत पूर्ति निरीक्षक से की है।
4.jpg)
मिहिपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मधवापुर में शनिवार को कोटेदार द्वारा कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण किया जा रहा था। खाद्यान्न वितरण के दौरान ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सभी का कहना था कि कार्ड धारकों को कोटेदार द्वारा प्रति यूनिट दो किलो खाद्यान्न कम दिया जा रहा है। साथ ही गांव के 302 लोग इस समस्या से पीड़ित हैं।
सभी को खाद्यान्न कम दिया जा रहा है। गांव निवासी राजुकुमार, हेमंत, दिलीप कुमार, अरुण कुमार, अमित कुमार, भानमती, राम निवास, भारती समेत आदि ने प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने पूर्ति निरीक्षक को शिकायती पत्र भेजा। इस दौरान अन्य लोग मौजूद रहे। इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पूर्ति निरीक्षक से लेकर कार्यवाई की जायेगी।
