इटावा: मैनपुरी उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। मैनपुरी लोकसभा के अंतर्गत आने वाली  जसवंतनगर विधानसभा में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से कराने के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने नोडल अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन आयोग  के ‌निर्देशों का पालन करें।  कोई भी ऐसा कार्य न करे जिससे निर्वाचन की सुचिता प्रभावित हो।

उन्होंने कहा कि  जसवंतनगर  विधानसभा में 5 दिसंबर  को मतदान होगा।  05 जनवरी  2022 को प्रचालित निर्वाचक नामावली अर्थात वोटर लिस्ट के अनुसार  मतदान  कराया जाएगा। इसके संबंध में समस्त राजनैतिक दलों को अवगत कराया जा चुका है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने  समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया  कि शस्त्र लाइसेंस धारकों के शस्त्र शत प्रतिशत जमा करा लें।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि इस उप निर्वाचन के दौरान मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण, मतदान पार्टियों की रवानगी एवं वापसी तथा मतगणना का कार्य राजकीय दुग्ध महाविद्यालय प्रांगण से कराया जाएगा। समस्त बूथों पर बेबकास्टिंग कराये जाने की  कार्यवाही की जा रही है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अरूण कुमार गौड़, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा गीता राम उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार