रामनगर: 15 नवंबर को बंद हो जाएंगे कॉर्बेट के ढिकाला पर्यटन जोन के द्वार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। विश्व प्रसिद्ध कार्बेट पार्क के 15 नवंबर को खुलने जा रहे ढिकाला पर्यटन जोन पर तालाबंदी किए जाने का ऐलान ढिकुली के ग्रामीणों ने लिया है। उनकी मांग है कि गर्जिया पर्यटन जोन का प्रवेश द्वार गर्जिया से ही शुरू किया जाए। 

शनिवार को ग्राम ढिकुली के पंचायतघर पर क्षेत्रीय ग्रामीणों की बैठक पर्यटन कारोबारी वीरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता एवं क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि जगदीश छिमवाल के संचालन में हुई। बैठक में कॉर्बेट नेशनल पार्क द्वारा गर्जिया पर्यटन जोन को अन्यत्र स्थानांतरित करने और गर्जिया जोन का प्रवेश द्वार गर्जिया से नहीं बनाने के विरोध में 15 नवंबर को सुबह 9 बजे गेट बंद करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में अजय छिमवाल, मोहन सुयाल, सौरभ नैनवाल, कैलाश शर्मा, धीरेंद्र छिमवाल, अहमद हुसैन, उमर मोहम्मद, संजय छिमवाल, चन्द्रमणि सुयाल, आनंद आर्या, संदीप कुमार, गिरीश खेरया, नफीस अहमद आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार